Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र के समक्ष कौन-सी चुनौतियाँ हैं ? उदाहरण सहित

Text Solution
Verified by Experts

लोकतंत्र के समक्ष निम्न तीन प्रकार की चुनौतियाँ हैं
(i) बुनियादी आधार बनाने की चुनौतियाँ-जैसे वर्तमान गैर-लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को गिराना, सत्ता पर सेना के नियंत्रण को समाप्त करना और एक संप्रभु तथा कारगर शासन व्यवस्था को स्थापित करने की चुनौति ।
(ii) लोकतांत्रिक व्यवस्था के विस्तार की चुनौती-इसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था के बुनियादी सिद्धांतों को सभी क्षेत्रों, सभी सामाजिक समूहों और विभिन्न संस्थाओं में लागू करना शामिल है। इसमें स्थानीय सरकारों को अधिक अधिकार सम्पन्न बनाना, संघ की सभी इकाइयों के लिए संघ के सिद्धांतों को व्यावहारिक स्तर पर लागू करना, महिलाओं और अल्पसंख्यक समूहों की उचित भागीदारी सुनिश्चित करना भी शामिल है।
(iii) लोकतंत्र को मजबूत करना-इसमें संस्थाओं की कार्य-पद्धति को सुधारना और उसे मजबूत करना है ताकि लोगों की भागीदारी और नियंत्रण में वृद्धि हो सके।

|