Doubtnut Promotions Sticky

राजनीतिक सुधारों के लिए दिशा-निर्देशों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

सुधारों के लिए दिशा-निर्देश निम्नलिखित हैं
(i) कानून द्वारा सुधार किए जाएँ, परन्तु इसमें राजनीतिक कार्यकर्ता, दल, आंदोलन और राजनीतिक रूप से सचेत नागरिकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।
(ii) कानून द्वारा परिवर्तन या सुधार के प्रभावों पर नजर रखनी चाहिए, ताकि उसके प्रभाव अनुकूल रहें।
(iii) दलों के कार्य का ढंग प्रजातांत्रिक होना चाहिए।.
(iv) सुधारों के साथ-साथ उसे लागू करने का भी निर्णय होना चाहिए, ताकि सुधार वास्तव में लागू किए जा सकें।

|