Doubtnut Promotions Sticky

भारत में लोकतंत्र के अधिकारों की चर्चा करें।

Text Solution
Verified by Experts

भारत में सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण के लिए अनेक लोकतांत्रिक अधिकार प्रदान किया जाना आवश्यक है
(i) मौलिक अधिकार : लोकतंत्र में अपने नागरिकों को कुछ मौलिक अधिकार, किसी भी धर्म को मानने का अधिकार, कोई भी कार्य करने का अधिकार दिया जाए तो वह अच्छा जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी पर भी असर पड़ेगा। इससे लोकतंत्र सुदृढ़ होगा।
(ii) शिक्षित जनता : लोग पढ़े-लिखे होने चाहिए ताकि वह देश तथा संसार की समस्याओं को समझ सकें। उन्हें वोट देने के महत्त्व का पता होना चाहिए। जो लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं वह उन्हें प्राप्त मौलिक अधिकारों को भी अच्छे - ढंग से प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इसलिए जनता पढ़ी-लिखी होनी चाहिए ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।
(iii) आर्थिक समानता : अगर हम लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं तो अधि क आर्थिक असमानता से लोकतंत्र पर गलत प्रभाव पड़ता है।
(iv) प्रेस की स्वतंत्रता : लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए प्रेस सरकार के नियंत्रण से पूर्णतया स्वतंत्र होनी चाहिए। अगर प्रेस स्वतंत्र होगी तो वह सरकार की गलत नीतियों का भंडाफोड़ तथा अच्छी नीतियों को जनता के सामने लाएगी। इस प्रकार.यह जनमत बनाकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions