Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के किन्हीं चार कार्यों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

लोकतंत्र में राजनीतिक दल के कार्य एवं भूमिका निम्नलिखित हैं
(i) राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं। ये चुनाव लोकतांत्रिक देशों में राजनीतिक दलों द्वारा खड़े किये गये उम्मीदवारों के बीच लड़े जाते हैं।
(ii) राजनीतिक दल देश के कानून निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं क्योंकि विधायिका (जहाँ कानून पारित होते हैं) के सदस्य किसी-न-किसी. राजनीतिक दल से संबंधित होते हैं।
(iii) चुनावों में बहुमत मिलने पर राजनीतिक दल सरकार गठन करते हैं।
(iv) चुनाव हारने वाले राजनीतिक दल विपक्ष की भूमिका निभाते हैं। विपक्ष की सशक्त भूमिका के कारण सत्ता पक्ष निरंकुश नहीं हो पाता, जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है।

|