Doubtnut Promotions Sticky

भारत की विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की क्या स्थिति है ?

Text Solution
Verified by Experts

भारत की विधायिकाओं में महिला प्रतिनिधियों का अनुपात बहुत ही कम ह लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या अभी कुल सदस्यों की दस फीसदी तक भी नहीं पहुँची है। राज्यों की विधान सभाओं में उनका प्रतिनिधित्व 5 फीसदी से भी कम है। इस मामले में भारत का नंबर दुनिया के देशों में काफी नीचे है। भारत इस मामले में अफ्रीका और लातिन अमेरिका के कई विकासशील देशों से भी पीछे है। इस समस्या को सुलझाने का एक तरीका तो निर्वाचित संस्थाओं में महिलाओं के लिए कानूनी रूप से एक उचित हिस्सा तय कर देना है। भारत में पंचायती राज के अंतर्गत कुछ ऐसी ही व्यवस्था की गई है। स्थानीय सरकारों यानी पंचायतों और नगरपालिकाओं में एक तिहाई स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। आज भारत के ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों में निर्वाचित महिलाओं की संख्या दस लाख से ज्यादा है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions