Doubtnut Promotions Sticky

भारत में तृतीयक क्षेत्रक इतना अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों हो गया है?' कम-से-कम चार कारण दें।

Text Solution
Verified by Experts

(i) बुनियादी सेवाएँ-किसी भी देश में अनेक सेवाओं, जैसे-अस्पताल, शैक्षिक संस्थाएँ, डाक व तार सेवा, थाना, कचहरी, ग्रामीण प्रशासनिक कार्यालय, नगर निगम, रक्षा, परिहवन, बैंक, बीमा कंपनी इत्यादि की आवश्यकता होती है। इन्हें बुनियादी सेवाएँ कहते हैं। किसी विकासशील देश में इन सेवाओं के प्रबंध न की जिम्मेदारी सरकार उठाती है। जैसे कि अधिक-से-अधिक लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान कराने में लगाया जाता है, इसलिए जी०डी०पी० में तृतीयक क्षेत्रक की भागीदारी बढ़ रही है।
(ii) परिवहन तथा संचार के साधनों का विकास-कृषि तथा उद्योगों के विकास के कारण परिवहन, संचार, व्यापार आदि सेवाओं का विकास होता है। ये सभी तृतीयक क्षेत्रक के अंतर्गत आते हैं।
(iii) अधिक आय अधिक सेवाएँ-हमारे देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है। जैसे आय बढ़ती है तो लोग पर्यटन, शॉपिंग, स्कूल, व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों बैंकों आदि की मांग करने लगते हैं।
(iv) नई सेवाएँ-आधुनिकीकरण तथा वैश्वीकरण के कारण सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित कुछ नवीन सेवाएँ महत्त्वपूर्ण तथा आवश्यक हो गई हैं। इन सेवाओं के उत्पादन में तीव्र वृद्धि हो रही है।

|