Doubtnut Promotions Sticky

वस्तु विनिमय की कठिनाइयों की व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) वस्तुओं तथा सेवाओं के मूल्यमान के इकाई का अभाव-अर्थात यदि एक व्यक्ति को पाँच मीटर कपड़े की आवश्यकता है तथा उसे वह अपने पास के गेहूँ से बदलना चाहता है, तब प्रति मीटर कपड़े के लिए उसे कितना गेहूँ देना होगा निश्चित नहीं कर पाता।
(ii) वस्तु विनिमय प्रणाली आवश्यकता के दोहरे संयोग पर आधारित प्रक्रिया है अर्थात एक व्यक्ति, किसी ऐसे दूसरे व्यक्ति की तलाश में रहता है जो वही चीज बेचना चाहता है, जिसे पहला व्यक्ति खरीदना चाहता है। यह विनिमय को अधिक जटिल तथा समय लेने वाली बना देती है।
(iii) ऐसा विनिमय जिसमें भुगतान, भविष्य में किया जाना होता है, वस्तु विनिमय प्रणाली के गंभीर दोष को व्यक्त करता है। भविष्य में दी जाने वाली वस्तु के मूल्यमान में उतार-चढ़ाव का जोखिम बना रहता है, जिससे किसी एक पक्ष को हानि की संभावना बनी रहती है।
(iv) वस्तु विनिमय प्रणाली में मूल्य या धन संचय का कोई स्थान नहीं होता। इस व्यवस्था में सिर्फ वस्तुओं का भण्डारण किया जा सकता है। उससे वस्तुओं के खराब होने की संभावना बनी रहती हैं।

|