Doubtnut Promotions Sticky

बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ क्या हैं ? उदाहरण की सहायता से समझाएँ।

Text Solution
Verified by Experts

एक बहुराष्ट्रीय कंपनी वह है, जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण अथवा स्वामित्व रखती है। उदाहरण के लिए-पेप्सी, सैमसंग, ओनिडा, ग्लैक्सो, पाँडस, एल० जी० आदि।
बहुराष्ट्रीय कंपनियों की प्रक्रियाएँ अनेक देशों में फैली हुई हैं। उनकी मल कंपनी एक देश में स्थित होती है तथा सहायक कंपनियाँ विश्व के अनेक देशों में फैली होती हैं। उदाहरण के लिए आई. टी. टी., औद्योगिक उपकरण बनाने वाली एक बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका के अनुसंधान केंद्र में अपने उत्पादों का डिजाइन तैयार करती है। उसके पुर्जे चीन में विनिर्मित होते हैं। फिर जहाज में लादकर मेक्सिको और पूर्वी यूरोप ले जाया जाता है और तैयार उत्पाद को विश्व भर में बेचा जाता है। इस बीच कंपनी की ग्राहक सेवा का भारत में स्थित कॉल सेंटरों के माध्यम से संचालन किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions