Doubtnut Promotions Sticky

विश्व व्यापार संगठन के नकारात्मक प्रभाव क्या हैं?

Text Solution
Verified by Experts

(i) ऐसा माना जाता है कि विकसित देशों द्वारा विश्व व्यापार संगठन का प्रयोग उन क्षेत्रों में वैश्वीकरण का समर्थन देने के लिए किया जा रहा है, जिनका व्यापार से सीधा संबंध है। जबकि वे देश की घरेलू अर्थव्यवस्था के प्रबंधन में हस्तक्षेप करते हैं, जैसे-विश्व व्यापार संगठन की कुछ धाराओं ने आर्थिक सहायता पर प्रतिबंध लगाए थे। ऐसा करना भारतीय किसानों के विरोध
में हो सकता है।
(ii) इस बात की शंका है कि अनेक आवश्यक वस्तुओं तथा जीवनसेवी दवाओं की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।
(iii) जबकि विश्व व्यापार संगठन सभी देशों को मुक्त व्यापार की सुविधा देता है, परंतु व्यवहार में यह देखा गया है कि विकसित देशों ने अनुचित ढंग से व्यापार अवरोधकों को बरकरार रखा है। दूसरी ओर विश्व व्यापार संगठन के नियमों ने विकासशील देशों के व्यापार अवरोधों को हटाने के लिए विवश किया है।
(iv) विश्व व्यापार संगठन पर विकसित देशों का बहुत अधिक प्रभाव है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions