Doubtnut Promotions Sticky

उदारीकरण क्या है ? भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के लिए सरकार ने कौन-से कदम उठाए?

Text Solution
Verified by Experts

"सरकार द्वारा अवरोधों अथवा प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया उदारीकरण के नाम से जानी जाती है।" 1991 से पूर्व भारत सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली, मूल्य नियंत्रण, आयात लाइसेंस आदि अनेक प्रतिबंध लगा रखे थे। ये सभी प्रतिबंध भारतीय उद्योगों के विकास में बाधा डाल रहे थे। इसलिए 1991 में इनमें से अवांछित नियंत्रणों को हटाने का निश्चय किया गया। इसके लिए निम्नलिखित कदम उड़ाए गए
(i) तीन उद्योगों के अतिरिक्त सभी उद्योगों को सब प्रकार के औद्योगिक लाइसेंस से मुक्त कर दिया गया।
(ii) उदारीकरण नीति के अंतर्गत उद्योगों के बाजार की जरूरतों के अनुसार उत्पादन करने तथा विस्तार करने की छूट होती है।
(iii) अब उत्पादक विदेशों से मशीनरी तथा कच्चा माल आयात करने के लिए स्वतंत्र हैं। (iv) अब उद्योग विदेशों की आधुनिक तकनीक आयात करने के लिए भी स्वतंत्र हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions