Doubtnut Promotions Sticky

विश्व व्यापार संगठन (WTO) क्या है ? इसके मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

Text Solution
Verified by Experts

यह एक संस्था है जो विभिन्न देशों के बीच व्यापार के नियमों को उदार बनाती है। इसे बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली भी कहते हैं। विश्व व्यापार संगठन का प्रमुख उद्देश्य विश्व को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना 1 जनवरी, 1995 को हुई थी। 1947 से 1994 तक जी०ए०टी०टी० (GATT) व्यापार समझौते करने की एक जनसभा था। 1995 के बाद जी०ए०टी०टी० ही विश्व व्यापार संगठन बना।
विश्व व्यापार के संगठन के उद्देश्य
(i) इसका मुख्य उद्देश्य विश्व के देशों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को इस प्रकार संचालित करना है कि उसमें समानता हो, खुलापन हो और वह बिना किसी भेदभाव के हो।
(ii) विश्व व्यापार संगठन व्यापार के झगड़ों को निपटाता है।
(iii) विश्व व्यापार संगठन विकसित तथा अल्पविकसित देशों को प्रशिक्षण तथा तकनीकी सहायता प्रदान करता है ।
(iv) यह कुछ नियम व शर्ते बनाता है, जिन्हें सभी सदस्यों को अपनाना पड़ता है।

|