Doubtnut Promotions Sticky

विकसित देश विकासशील देशों से उनके व्यापार और निवेश का उदारीकरण क्यों चाहते हैं ? क्या आप मानते हैं कि विकासशील देशों को भी बदले में ऐसी माँग करनी चाहिए?

Text Solution
Verified by Experts

(i) विकसित देश ऊँची दर का लाभ अर्जित करने के लिए विकासशील देशों में निवेश करते हैं।
(ii) विकसित देशों के अनुसार व्यापार अवरोधक हानिकारक होते हैं क्योंकि ये व्यापार तथा निवेश में रुकावट डालते हैं।
विकसित देश चाहते हैं कि सभी विकासशील देश अपने व्यापार की नीतियों को उदार बनाएँ परंतु विकसित देशों ने अनुचित ढंग से व्यापार अवरोधकों को बरकरार रखा है। विकासशील देश समान हितों वाले अन्य विकासशील देशों के साथ मिलकर विकसित देशों के प्रभाव का विरोध कर सकते हैं। उचित तथा सही नियमों के लिए वे विश्व व्यापार संगठन तथा अन्य संगठनों से बातचीत कर सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions