Doubtnut Promotions Sticky

मान लीजिए कि आप दो लोगों को तर्क करते हुए पाते हैं-एक कह रहा है कि वैश्वीकरण ने हमारे देश के विकास को क्षति पहुँचाई है, दूसरा कह रहा है कि वैश्वीकरण ने भारत के विकास में सहायता की है। इन लोगों को आप कैसे जवाब देंगे?

Text Solution
Verified by Experts

वैश्वीकरण ने भारत को लाभ और क्षति दोनों पहुँचाई है। धनी वर्ग के उपभोक्ता को लाभ पहुंचा है। बड़ी-बड़ी कंपनियों को लाभ हुआ है और रैनबैक्सी जैसी कुंछ कंपनियाँ अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में पर्दापण कर चुकी हैं। नए रोजगार उत्पन्न हुए हैं। सूचना व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष उन्नति हुई है। परंतु हानियाँ भी हुई हैं। छोटे उत्पादक इस प्रतिस्पर्धा का मुकाबला न कर सकने के कारण नष्ट हुए हैं। विश्व व्यापार संगठन की स्थापना के बावजूद विकासशील देशों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार हुआ है परंतु यहाँ यह उल्लेखनीय है कि भविष्य में वैश्वीकरण के अंतर्गत न्यायसंगत व्यवहार होगा। विकसित देशों को यह महसूस करना पड़ेगा कि भेदभावपूर्ण व्यवहार का स्थान वैश्वीकरण में नहीं है। आज सूचना व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्नति के कारण विकसित देश भी भारत जैसे देश पर निर्भर हैं। यहाँ पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कॉल सेंटरों का जाल बिछा हुआ है। भविष्य में इस निर्भरता और सहयोग में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions