Doubtnut Promotions Sticky

भारत में उपभोक्ता निवारण प्रक्रिया की सीमाएँ क्या हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

(i) उपभोक्ता निवारण प्रक्रिया जटिल, खर्चीली तथा समय-साध्य साबित हो रही है।
(ii) कई बार उपभोक्ताओं को वकीलों का सहारा लेना पड़ता है। ये मुकद्दमे अदालती कार्यवाहियों में शामिल होने और आगे बढ़ने आदि में काफी समय लेते हैं।
(iii) अधिकांश खरीददारियों के समय रसीद नहीं दी जाती है। ऐसी स्थिति में प्रमाण जुटाना आसान नहीं होता है।
(iv) बाजार में अधिकांश खरीददारियाँ छोटी फुटकर दुकानों से होती हैं।
(v) श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कानूनों के लागू होने के बावजूद, खासतौर से असंगठित क्षेत्र में ये कमजोर हैं। इस प्रकार, बाजारों के कार्य करने के लिए नियमों और विनियमों का प्रायः पालन नहीं होता।

|