Doubtnut Promotions Sticky

भारत में उपभोक्ता आन्दोलन की प्रगति की समीक्षा करें।

Text Solution
Verified by Experts

भारत में उपभोक्ता आन्दोलन 1960 के दशक में व्यवस्थित रूप से प्रारम्भ हुआ। 1970 के दशक तक उपभोक्ता संस्थाओं द्वारा बड़े स्तर पर उपभोक्ता अधिकार से संबंधित आलेखों के लेखन और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, उपभोक्ता दलों का निर्माण किया गया। यद्यपि उपभोक्ता दलों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है और 1986 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम भी पारित किया गया था फिर भी 700 से अधिक उपभोक्ता संगठनों में से केवल 20-25 ही पूर्णतया संगठित और मान्यता प्राप्त हैं। उपभोक्ता आन्दोलन की जड़े सुदृढ़ नहीं हुई हैं जिसके निम्नलिखित कारण हैं
(i) उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया जटिल, खर्चीली और समयसाध्य है। कई बार उपभोक्ताओं को वकीलों का सहारा लेना पड़ता है।
(ii) अधिकतर उपभोक्ता. खरीदारी करते समय रसीद नहीं लेते। कई बार विक्रेता रसीद नहीं देते हैं क्योंकि अधिकांश वस्तुएँ छोटे और फुटकर देकानदारों से खरीदी जाती हैं।
(iii) दोषयुक्त उत्पादों से पीड़ित उपभोक्ताओं की क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर वर्तमान कानून स्पष्ट नहीं है।
(iv) उपभोक्ता ज्ञान का प्रसार बहुत कम है अतः उपभोक्ता को अपने अधि कारों और उनकी सुरक्षा के उपाय के बारे में कुछ भी नहीं होता है। परिणामस्वरूप क्षति के बावजूद उपभोक्ता कुछ नहीं करते हैं।
इस प्रकार भारत में उपभोक्ता आन्दोलन अभी भी कमजोर है। बाजार में उपभोक्ताओं के बाबजूद उनका शोषण होता है। दुकानदार न केवल अधिक मूल्य, पर वस्तुएँ बेचते हैं बल्कि नकली सामान भी बेचते हैं। साधारण उपभोक्ता के पास इतना समय नहीं होता कि वह उपभोक्ता न्यायालय में जा कर प्रार्थना-पत्र भी दे सके क्योंकि प्रत्येक उपभोक्ता या उसकका परिवार प्रतिदिन कई वस्तुएँ या सेवाएँ प्राप्त करता है.।
उपभोक्ता दलात आलेखों कमाता संस्थाओं

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions