Doubtnut Promotions Sticky

पहले विश्वयुद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया ? व्याख्या कीजिए। ( उत्तर 100-125 शब्दों में दें। )

Text Solution
Verified by Experts

पहला विश्वयुद्ध जहाँ मानवता के लिए विनाश का कारण बना वहीं इसके कारण राष्ट्रवाद को भी बल मिला। भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में प्रथम विश्वयुद्ध के योगदान का वर्णन इस प्रकार हैं -
(i) करों में वृद्धि - विश्वयुद्ध के कारण एकाएक रक्षा व्यय बढ़ गया। इस खर्च को पूरा करने के लिए सरकार ने करों में वृद्धि कर दी। इसके अतिरिक्त सीमा शुल्क को भी बढ़ा दिया गया। आयकर के रूप में नया कर भी लगा दिया। इससे जनता में रोष फ़ैल गया जिसने राष्ट्रवाद को जन्म दिया।
(ii) कीमतों में वृद्धि -पहले विश्वयुद्ध के दौरान खाद्य पदार्थों का भारी अभाव हो गया। फलस्वरूप, कीमतें लगभग दुगुनी हो गई। आम आदमी का जीवन कष्टमय हो गया। अतः लोग विदेशी शासन से मुक्ति के बारे में सोचने लगे। यह बाद राष्ट्रीय आंदोलन का आधार बनी।
(iii) सिपाहियों की जबरन भर्ती -विश्वयुद्ध में अत्यधिक सैनिकों के मरने के कारण सरकार को अधिक -से -अधिक सैनिकों की आवश्यकता थी। अतः गाँवों से नौजवानों का जबर्दस्त सेना में भर्ती किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के प्रति विशेष रोष था।
(iv) भारतीय उद्योगपतियों का रोष -भारत में अब विदेशी पूँजी बड़े पैमाने पर लगाईं जाने ली। भारतीय उद्योगपति चाहते थे कि सरकार आयातों पर भारी कस्टम ड्यूटी लगाकर तथा उन्हें सहायता देकर उद्योगों को सुरक्षा प्रदान करे। अब उन्हें भी आभास होने लगा कि केवल एक दृण राष्ट्रवादी आंदोलन तथा एक स्वाधीन भारतीय सरकार के द्वारा ही सुरक्षा के लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
(v) मजदूरों तथा दस्तकारों का रोष -बेरोजगारी तथा महंगाई से पीड़ित मजदूर तथा दस्तकार भी राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रीय हो उठे। उनके लिए निर्वाह करना भी कठिन था। वे सोचने लगे कि यदि भूखा ही मरना है तो स्वदेशी सरकार की छाया में ही क्यों न मारा जाए। अतः वे भी स्वतंत्रता के लिए कोई भी आहुति देने के लिए तत्पर हो उठे। इस प्रकार भारतीय समाज के सभी वर्ग अंग्रेजी सरकार की नीतियों से पीड़ित थे। अतः उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए राष्ट्रवादी आंदोलन प्रारम्भ कर दिया।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions