Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय सन्दर्भ में सत्ता की हिस्सेदारी का एक उदाहरण देते हुए इसका एक युक्तिपरक और एक नैतिक कारण बताइए। ( उत्तर 100-125 शब्दों में दें। )

Text Solution
Verified by Experts

सत्ता की साझेदारी के पक्ष में दिए जाने वाले तर्क - बहुत -से राजनीतिज्ञ ने सत्ता की साझेदारी के पक्ष में अनेक तर्क दिए हैं जिनमें से प्रमुख निम्नांकित हैं -
(क) युक्तिपरक कारण-युक्तिपरक कारण वे हैं जो बड़ी गहरी सोच पर आधारित होते हैं और जिन्हे लाभ-हानि को सामने रखकर अपनाया जाता है।
(i) सत्ता की साझेदार विभिन्न समुदायों के बीच टकराव को कम करती है।
(ii) यह पक्षपात का अंदेशा कम करती है।
(iii) विभिन्न विविधताओं को अपने में समेत लेती है।
(iv) सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है।
(ब) नैतिक कारण -कुछ लोगों ने नैतिक कारणों से भी सत्ता की साझेदारी का जोरदार समर्थन किया है।
(i) सांझी सरकारों में सत्ता का विभाजन से सभी सरकार में हिस्सा लेने वाले राजनीतिक दलों से पूर्ण न्याय हो जाता है।
(ii) अल्पसंख्यक लोगों की भी अवहेलना नहीं होती इसलिए उनके में कोई आक्रोश की भावना नहीं पनपती।
(iii) शक्ति के विकेन्द्रीकरण में किसी भी सरकारी अंग-विधायिका, कार्यपालिका , न्यायपालिका से कोई अन्याय नहीं हो पता और इस प्रकार केंद्र और राज्यों में भी शांति का वातावरण बना रहता है।
(iv) सबकी राय से किए हुए निर्णय सबको माही होते हैं क्योंकि वे सर्वसम्मति से लिए हुए होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions