Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

भारतीय लोकतंत्र की दो महत्वपूर्ण चुनोतियाँ निम्नलिखित हैं - राजनीती में अपराधी तत्वों का प्रवेश -संसद अथवा विधानसभाओं आपराधिक पृष्टभूमि वाले प्रतिनिधि के रूप में चुनकर आ रहे हैं जिसमें संसदीय शासन के सफल संचालन में बाधा पहुँची
इसके निराकरण के लिए निम्नांकित उपाय किये जा सकते हैं -
(i) आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को चुनावी टिकट नहीं दिया जाये।
(ii) क़ानून बनाकर अपराधी तत्वों को संसद अथवा विधानसभाओं में प्रवेश करने से रोकना चाहिए।
(iii) जनता को भी ऐसे प्रतिनिधियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
2. भ्रष्टाचार -भारतीय लोकतंत्र में भ्रष्टाचार को सभी लोकतांत्रिक समस्याओं की जननी कहा जाय तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। राजनीती में धन-बल का वर्चस्व, योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं होना , जनता के द्वारा चुनी सरकार से जनता का ही ट्रस्ट रहना आदि सभी समस्याओं की जड़ में राजनीती तथा प्रशासन में फैला हुआ भ्रष्टाचार ही है।
निराकरण के उपाय - (i) चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति की जानकारी के सन्दर्भ में पूर्ण कड़ाई।
(ii) जिला एवं पंचायत स्तर पर सरकारी काम -काज पर नजर रखने की व्यवस्था।
(iii) राजनेताओं की स्थानांतरण एवं प्रशासनिक दखलंदाजी के सन्दर्भ में युक्तिसंगत व्यवस्था।
(iv) जान -जागयकता क्योंकि जनता की गाढ़ी कमाई का हिस्सा ही भ्रष्टचार की भेंट चढ़ता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions