Doubtnut Promotions Sticky

1740 के बाद गरीब लोग भी उपन्यास पड़ने लगे। व्याख्या करें।

Text Solution
Verified by Experts

1740 में पुस्तकालयों की स्थापना के बाद लोगो के लिये पुस्तकें सुलभ हो गई। तकनिकी सुधार से छपाई की लागत में कमी आ गयी और बाजारीकरण के नये तरीकों ने पुस्तकों की बिक्री बड़ा दी। फ़्रांस में प्रकाशकों को लगा कि उपन्यासों को घंटे के हिसाब से किराये पर पढ़ाने से अधिक लाभ होता है। उपन्यास वृहद स्तर पर उत्पादित और बेचीं जाने वाली सर्वप्रथम वस्तुओं में से एक था। इसकी लोकप्रियता के कई कारण थे। उपन्यासों में रची जा रही दुनिया विश्वसनीय, दिलचस्प और सच लगती थी। इसे पड़ते हुए पाठक किसी और दुनिया में चला जाता था और संसार को उपन्यास के पात्र की दृष्टि से देखने लगता था। इन्हे अकेले भी पढ़ा जा सकता था और मित्रों -सम्बन्धियों के साथ मिल-बैठकर बोलकर भी चर्चित किया जा सकता था। ग्राम्य क्षेत्रों में प्रायः इकटठे होकर बड़े ध्यान से किसी एक को उपन्यास पड़ते और दूसरे को सुनते देखा जा सकता था तथा वे पात्र के जीवन के साथ गहरी पहचान बना लेते थे।

|