Doubtnut Promotions Sticky

मारीआन और जर्मेनिया कौन थे ? जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया, उसका क्या महत्व था ?

Text Solution
Verified by Experts

मारीआन और जेर्मेनिया दो नारियों के चित्र हैं। उन्हें राष्ट्रों के रूप में चित्रित किया गया है।
फ़्रांसिसी कलाकारों ने फ़्रांसिसी क्रांति के दौरान स्वतंत्रता, न्याय, और गणतंत्र जैसे विचारों को व्यक्त करने के लिए नारी रूपकों का प्रयोग किया फ्रांसिस कलाकरों ने नारी रूपकों का आविष्कार वीं सदी में किया था। नारी रूपक को मारीआन कहा गया जो ईसाई धर्म का प्रचलित नाम था। इसी तरह जेर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई। चाक्षुष अभिव्यक्तियों में जेर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनती है क्योंकि जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है।
महत्व -जिस तरह से मारीआन और जेर्मेनिया को चित्रित किया गया,उसका काफी महत्व है। मारीआन कि प्रतिमा को स्वतन्त्र, एकता और इंसाफ का प्रतीक माना गया है इसलिए मारीआन की प्रतिमाएँ फ्रांस के सार्जनिक चौकों पर लगाईं गईं, ताकि जनता को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे। मारीआन की छवि सिक्कों और डाक टिकटों पर अंकित की गई।
जेर्मेनिया का चित्र स्वतन्त्र ,शक्ति , बहादुरी , मुकाबले की तैयारी , शांति की चाह और एक नए युग के सूत्रपात का प्रतीक है। जेर्मेनिया के चित्र के माध्यम से जेर्मनी की जनता को उपरोक्त सन्देश मिलते रहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions