Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

लोकतंत्र में चुनौती का अर्थ है लोकतान्त्रिक व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए आनेवाली विभिन्न मुश्किलें। चुनौती कोई समस्या नहीं है। हम आमतौर पर उन्ही मुश्किलों को चुनौती कहते हैं जो महत्वपूर्ण तो हों लेकिन जिन पर जीत भी हासिल की जा सकती है। अगर किसी मुश्किल चुनौती के भेटेर ऐसी सम्भावना है कि उस मुश्किल से छुटकारा मिल सके, तो उसे हम चुनौती कहते हैं। एक बार जब हम चुनौती से पार पर लेते हैं तो हम पहले कि अपेक्षा कुछ कदम आगे बढ़ जाते हैं।
(i) मूलभूत चुनोतियाँ -गैर -लोकतान्त्रिक देशों को लोकतान्त्रिक व्यवस्था की ओर जाने और लोकतान्त्रिक सरकार गठन करने के लिए जरुरी बुनयादी आधार बनाने की चुनौती है। इनमें मौजूदा लोकतान्त्रिक व्यवस्था को गिराने, सत्ता पर सेना के नियंत्रण को समाप्त करने और एक संप्रभु और कारगर शासन-व्यवस्था को स्थापित करने की चुनौती है।
(ii) विस्तार की चुनौती -अधिकांश स्थापित लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं के सामने अपने विचार की चुनौती होती है। इसमें लोकतान्त्रिक शासन के बुनियादी सिद्धांतों को सभी इलाकों, सभी सामाजिक समूहों और विभिन्न सस्थानों में लागू करना शामिल है। स्थानीय को अधिक अधिकार-संपन्न बनाना, संघ की सभी इकाइयों के लिए संघ के सिद्धांतों को व्यवहारिक स्तर पर लागू करना, महिलाओं और अल्पसंख्यक समूहों की उचित भागीदारी सुनिश्चित करना आदि ऐसी ही चुनौतियां हैं।
(iii) लोकतंत्र को मजबूत बनाना - तीसरी चुनौती लोकतंत्र को मजबूत करने की है। हर लोकतान्त्रिक व्यवस्था के सामने किसी न किसी रूप में यह चुनौती है। इसमें लोकतान्त्रिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं को मजबूत बनान शामिल है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions