Doubtnut Promotions Sticky

सत्ता की साझेदारी क्यों जरुरी है ?

Text Solution
Verified by Experts

(i) टकराव को रोकने के लिए -सत्ता की साझेदारी जरुरी इसलिए है क्योंकि इससे सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम हो जाता है। चूँकि सामाजिक टकराव आगे बढ़कर अक्सर हिंसा और राजनीती अस्थिरता का रूप ले लेता है इसलिए सत्ता में हिस्सा दें देना राजनैतिक व्यवस्था के स्थायित्व के लिए अच्छा है। बहुसंख्यक समुदाय की इच्छा को बाकी सभी पर थोपना तात्कालिक तौर पर लाभकारी लग सकता है और चलकर यह देश की अखंडता के लिए घातक हो सकता है। अक्सर यह बहुसंख्यकों के लिए भी बर्बादी का कारण बाद जाता है।
(ii) लोकतंत्र की आत्मा -सत्ता की साझेदारी वास्तव में लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र का अर्थ ही होता है कि जो लोग इस शासन -व्यवस्था के अंतर्गत है, उनके बीच सततता को बाँटा जाए और ये लोग इसी ढर्रे से रहे। इसलिए वैध सरकार वही है जिसमें अपनी भागीदारी के माध्यम से सभी समूह शासन व्यवस्था से जुड़ते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions