Doubtnut Promotions Sticky

जालियाँवाला बाग़ हत्यकांड के प्रभाव का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड से ने भारतीयों का अंग्रेजी शासन से विश्वास जाता रहा और वे ऐसे शासन से छुटकारा पाने के लिये उग्र और क्रांतिकारी मार्ग पर चल पड़े। सरकार ने भी अपना दमन-चक्र और तेज कर दिया। सारे पंजाब में मार्शल -ला लगा दिया और बड़े अत्याचार किए। महात्मा गांधी को भी कैद कर लिया गया। जेल से आते ही उन्होंने पंजाब के हत्याकांड और मार्शल-ला के विरुद्ध आवाज उठाई और अली भाइयों -मुहम्मद अली तथा शौकत अली, जिन्होंने अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध खिलाफत आंदोलन चलाया हुआ था, को अपने साथ मिलाकर 1920 ई. में पहला असहयोग आंदोलन चलाया। उनके कहने पर हजारों व्यक्तियों ने सरकारी नौकरियाँ छोड़ दी और सरकार से मिले हुए पदक और उपादियाँ त्याग दिन। वकीलों ने वकालत छोड़ दी और विद्यार्थियों ने अपने स्कूल तथा कॉलेज छोड़ दिए

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions