Doubtnut Promotions Sticky

सामाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेते हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

सामाजिक विभिन्नता का अर्थ है - जाति ,धर्म, भाषा अथवा संस्कृति के कारण लोगों के समूहों में अंतर होना। यह सामाजिक विभाजन तब बन जाती है जब कुछ सामाजिक विभिन्नताएँ किसी अन्य सामाजिक विभिन्नताओं से मिल जाती है। दूसरे शब्दों में, जब दो या दो से अधिक सामाजिक विभिन्नताएँ मिल जाती हैं तो एक सामाजिक विभाजन बन जाता है। उदाहरण के लिए अमेरिका में अश्वेतों तथा श्वेतों में अंतर उनकी भिन्न जाति के कारण है , जो कि सामाजिक विभिन्नता है। यह सामाजिक विभाजन तब बनता है, जब आय सम्बन्धी कारकों को भी देखा जाने लगता है। अश्वेत गरीब तथा बेघर होते हैं, जबकि श्वेत अमीर तथा शिक्षित होते हैं। यह लोगों को विभाजित कर देता है तथा उन्हें महसूस होने लगता है कि वे भिन्न समुदाय से सम्बंधित हैं।

|