Doubtnut Promotions Sticky

शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या -क्या अंतर है ?

Text Solution
Verified by Experts

(क) सरकार के संघीय रूप में सत्ता की भागीदारी कई स्तरों पर होती है। जैसे सरकार के अंगों के स्तर पर अर्थात विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के बीच, सरकार के स्तर पर अर्थात केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय सरकारों के बीच, संघीय सरकार के उदाहरण स्वरूप भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम आदि देशों को रखा जाता हैं।
(ख) दूसरी और एकात्मक सरकार में राष्ट्रीय सरकार के हाथ में सभी शक्तियाँ केंद्रित रहती है। यदि सरकार का कोई दूसरा स्तर होता है तो वह या तो उपइकाई होती है या राष्ट्रीय सरकार के अधीन। एकात्मक सरकार में राज्य या प्रान्त केंद्र की बात का आदेश मानने को बाध्य होते हैं। चीन , श्रीलंका एकात्मक सरकार के उदाहरण हैं।

|