Doubtnut Promotions Sticky

नेपोलियन की संहिता की प्रमुख विशेषताएँ क्या-क्या थीं ?

Text Solution
Verified by Experts

नेपोलियन की संहिता की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं -
(i) जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर कानून के समक्ष सबको समानता का नियम लागू किया गया। (ii) संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित किया गया। (iii) प्रशासनिक विभाजनों को सरल बनाना सामंती प्रथा की समाप्ति , किसानों को भू-राजस्व और जागीरदारी शुल्क से मुक्ति (iv) कारीगरों के श्रेणी संघों के विभिन्न नियंत्रण की समाप्ति यातायात और संचार व्यवस्था में सुधार किया गया। (vi) मानक माप-तौल के पैमाने और नयी मुद्रा चलायी गयी। (vii) वस्तुओं और पूँजी के राष्ट्रीय आवागमन से सहूलियत दी गयीं।

|