Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर टिप्पणी लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव - (i) ब्रिटिश शासन काल में भारतीय कृषि वैश्वीकरण से प्रभावित थी दक्षिण भारत के किसान मसाले को भी पैदा करने के लिए प्रोत्साहन दिया गया जैसे नील, चाय, कहवा आदि।
(ii) बिहार के किसान नील की खेती करने के लिए बाध्य किये गये। वे अपने लिये अन्न नहीं पैदा कर सकते थे।
(iii) आधुनिक समय में भी वैश्वीकरण का युग प्रारम्भ हुआ जिसने विश्व के आर्थिक परिवेश को ही बदल दिया। बड़ी प्रतियोगिता के कारण भारतीय किसानों को उत्पादों का लागत मूल्य भी नहीं प्राप्त होने लगा । विकसित देशों ने अपने किसानों को अन्न उपजाने के लिए आर्थिक सहायता दी और वे कम मूल्य पर निर्यात करते हैं।
(iv) पिछले दशकों में भारतीय कृषि में काफी परिवर्तन हुए। 1960 में उच्च उत्पाद वाले बीजों को विकसित किया गया , जिसने कृषि उत्पादकता को बड़ा दिया तथा बाजार में खाद्यान्न की आपूर्ति बाद गयी। दूध , तेलहन और मछली के उत्पादन के वृद्धि हुई।
(v ) 1990 में कृषि व्यापार को बाह्रा व्यापार को लिए नियमों में ढील दी गयी। उदारीकरण में अनेक सुधार हुए। अब कपास और प्याज को छोड़कर सभी कृषि उत्पादों का निर्यात होने लगा।

|