Doubtnut Promotions Sticky

भारत में उपभोक्ता आंदोलन की प्रगति की समीक्षा करें।

Text Solution
Verified by Experts

अत्यधिक खाद्य पदार्थों व खाद्य तेल में मिलावट की वजह से 1960 के दशक में व्यवस्थित रूप में उपभोक्ता आंदोलन का उदय हुआ। 1970 के दशक तक उपभोक्ता संस्थाएँ वृहत स्तर पर उपभोक्ता अधिकार से सम्बंधित आलेखों के लेखन और प्रदर्शनी के आयोजन का कार्य करने लगी थीं। भारत में उपभोक्ता दलों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि निजी व्यापारियों द्वारा उपभोक्ताओं के शोषण के अनेक मामले सामने आए। विभिन्न उपभोक्ता दलों की प्रक्रियाओं ने भारत सरकार को उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1986 पारित करने पर मजबूर किया जो कोपरा के नाम से प्रसिद्ध है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions