Doubtnut Promotions Sticky

जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

जर्मनी का एकीकरण जिन-जिन सोपानों में हां उनका विवरण इस प्रकार है -
18वीं शतबी में जर्मनी अनेक राज्यों -प्रशिया , बवेरिया , सैकसनी आदि में बनता हुआ था। इसलिए इसका आर्थिक विकास बहुत धीमा था। राष्ट्रीय चेतना के जाग्रत होने पर जर्मनी के विभिन्न राज्यों के लोगों ने एकीकरण की माँग करना प्रारम्भ कर दिया। 1815 ई. जर्मनी के राज्यों को ऑस्ट्रिया के साथ मिलाकर एक जर्मन महासंघ की स्थापना की कोशिश की गयी। 1848 ई. में इनमें से बहुत से राज्यों में विद्रोह हुए। लोगों ने वहाँ के शासकों को संवैधानिक सुधार करने तथा जर्मनी का एकीकरण करने के लिए विवश किया। इस उद्देश्य के लिए फ्रैंकफर्ट में एक राष्ट्रीय पार्लियमेंट बुलाई गयी। जिसे संविधान-निर्माण का कार्य सौंपा गया। परन्तु इस पार्लियमेंट को ऑस्ट्रिया के विरोध के कारण सफलता नहीं मिली। इसलिए इसके साथ दमनचक्र आरम्भ हो गया और बड़ी संख्या में क्रांतिकारियों को देश छोड़कर भागना पड़ा और अज्ञातवास करना पड़ा।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions