Doubtnut Promotions Sticky

प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण कैसे संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है ?

Text Solution
Verified by Experts

प्रौद्योगिक और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों के अधिक उपयोग को निम्नलिखित रूप में देखा जा सकता है-
(1) प्रौद्योगिक और आर्थिक विकास के कारण बड़ी-बड़ी एवं जटिल मशीनों का प्रयोग शुरू हुआ, हस्तचालित लीवर या पुली आदि बेकार हो गये। कुटीर और लघु उद्योगों का स्थान बड़ी-बड़ी कार्यशालाओं , मिलों और फैक्टरियों ने ले लिया। जो परिवार पहले सम्पूर्ण घरेलू उद्योग को धन एवं प्रबंध प्रदान करता था अब वह बड़े उद्योगों के लिए कार्य करने लगा।
(2) यद्यपि मशीनी युग के प्रारम्भ में भारत में भी बेरोजगारी बड़ी किन्तु मशीनी उत्पादन बढ़ाने के लिए नये-नये उद्योगों की स्थापना की गयी और अधिकाधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया।
(3) उद्योगों के प्रारम्भ से देश की अर्थव्यवस्था बदलने लगी। अब यह मुद्रा पर आधारित होने लगी। वस्तु विनिमय प्रणाली पूरी तरह सम्पाप्त हो गयी।
इसका प्रभाव सामाजिक क्षेत्र भी पड़ा। अब जाति पर आधारित रोजगार की प्रथा नहीं रही। कोई भी व्यक्ति अब अपनी इचानुसार कोई व्यवसाय कर सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions