Doubtnut Promotions Sticky

चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थिति का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

विश्व में सबसे अधिक क्षेत्र में चावल उपजाने का कार्य भारत में होता है। इसे खरीफ फसल के मौसम में उपजाया जाता है। चावल की खेती के लिए गर्म तथा आर्द्रजलवायु लाभकारी है। इसके लिए 25 C से अधिक तापमान तथा 100 सेमी. से अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है। यह उष्ण कटिबंधीय जलवायु प्रदेशों की उपज है। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी सिंचाई की सुविधा से चावल की खेती की जाती है। डेल्टाई भात की तथा जलोढ़मिट्टियाँ इसके लिए बहुत ही उपयोगी होती है। भारत में चावल की खेती पूर्व तथा पश्चिमी तटीय प्रदेशों एवं उत्तर-पूर्वी विशाल मैदानों में बड़े पैमाने पर की जाती है।

|