Doubtnut Promotions Sticky

भारत में लोकतांत्रिक अधिकारों की चर्चा करें।

Text Solution
Verified by Experts

लोकतांत्रिक अधिकार किसी व्यक्ति का अपने लोगों अपने समाज और अपनी सरकार से दाबा है। दुनिया के लोकतंत्र में लोकतांत्रिक अधिकारों का बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान है। दुनिया भर के लोकतांत्रिक देशों के संविधान में जनता को कुछ लोकतांत्रिक अधिकार दिये गये हैं जो लोकतंत्र की .सफलता हेतु आवश्यक है। भारतीय संविधान में निन्मलिखित लोकतांत्रिक अधिकार जनता को दिये गये हैं जिन्हे संविधान में मौलिक अधिकार कहा गया है जो निम्न हैं -
(i) समता या समानता का अधिकार -भारत में जाति, लिंग, जन्मस्थान तथा वर्ग आदि का भेदभाव किये बिना सबको समानता का अधिकार दिया गया। भारत जैसे विषमता वाले देश में इस अधिकार का बड़ा महत्त्व है।
(ii) स्वतंत्रता का अधिकार -भारत में नागरिकों को भाषण देने की समुदाय बनाने की, आवागमन की, निवास आदि की पूर्ण स्वतंत्रता दी गयी हैं।
(iii) शिक्षा एवं संस्कृति-यहाँ प्रत्येक नागरिकों को अपनी भाषा एवं संस्कृति के विआस करने का अधिकार प्राप्त है।
(iv) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार -भारत एक पंथ निरपेक्ष राज्य है, अतः हर नागरिक को किसी भी धर्म या पंथ का अनुसरण करने का अधिकार है।
(v) शोषण के विरुद्ध अधिकार - भारतीय संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे का शोषण नहीं कर सकता है, यहाँ बेगार लेने, वर्ष से कम आयु के बच्चों का कारखाने में रखने, स्त्रियों-बच्चों को क्रय-विक्रय पर पाबंदी है। अतः किसी भी भारतीय नागरिकों को शोषण के विरुद्ध अधिकार प्राप्त है।
(vi) संवैधानिक उपचारों का अधिकार -भारत में कोई भी नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा हेतु न्यायालय में नया प्राप्त कर सकता है।
इस प्रकार भारतीय संविधान में जनता के लोकतांत्रिक अधिकार मौलिक अधिकार के रूप में दिये गये हैं। लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं है। हमारा संविधान के रूप में दिये गये हैं। लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं है। हमारा संविधान और हमारे कानून हमें और सारे बहुत से अधिकार देते हैं। साल दर साल न अधिकारों का दायरा बढ़ता जा रहा।
समय-समय पर अदलतों ने ऐसे फैसले दिये जिनसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दायरा बढ़ाया है। संसद ने सूचना का अधिकार सम्बन्धी कानून बनाया है। हमें सरकारी दफ्तरों से सूचना मांगने और पाने का अधिकार है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वीकार जीवन का अधिकार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त संपत्ति रखने का अधिकार, मौलिक अधिकार नहीं है पर यह संवैधानिक अधिकार है। चुनाव में मताधिकार एक महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है। कई अंतर्राष्ट्रीय संधियों एवं प्रतिज्ञापत्रों में भी लोकतांत्रिक अधिकारों को दायरा वृद्धि में सहायक हुए हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions