Doubtnut Promotions Sticky

आर्थिक गतिविधियाँ रोजगार की परिस्थितियों के आधार पर कैसे वर्गीकृत की जाती है ?

Text Solution
Verified by Experts

अर्थव्यवस्था में कार्यकलापों के आधार पर रोजगार की परिस्थितियों को दो वर्गों में या दो क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है। यह विभाजन प्रदर्शित करता है कि लोग किस तरह से नियोजित होते हैं। क्या कोई नियम या विनिमय है जिनका उनके रोजगार के सन्दर्भ में पालन किया जाता है। एक उदाहरण द्वारा हम इस विभाजन की भली-भॉँति समझ सकते हैं -
(i) संगठित क्षेत्रक, (ii) असंगठित क्षेत्र
उदाहरण के लिए एक महिला एक कार्यालय में काम करती है। वह सुबह 9.30 से शाम 5.30 तक कार्यालय में रहती है। वह नियमित रूप से प्रत्येक माह के अंत में अपना वेतन पाती है। वेतन के अतिरिक्त वह सरकारी नियमों के तहत भविष्य निधि भी प्राप्त करती है। उसे चिकित्सीय और अन्य भत्ते भी मिलते हैं। वह रविवार को कार्यालय नहीं जाती है। इस दिन सवेतन अवकाश होता है। नौकरी के आरम्भ में उसे नियुक्ति पत्र मिला था जिसमें सारी सेवा शर्ते लिखी थी।
उस महिला के पड़ोस में एक पुरुष कर्मचारी एक दुकान में काम करता है। वह सुबह 7.30 से शाम 8 बजे तक काम करता है। उसे अपनी मजदूरी के अतिरिक्त कोई भत्ता नहीं मिलता है। वह जिस दिन काम नहीं करता उसे उस दिन की मजदूरी नहीं मिलती है। उसे कोई सवेतन छुट्टी नहीं मिलती। उसका नियोक्ता उसे कभी भी काम से हटा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions