Doubtnut Promotions Sticky

(a) जीन क्या है ? आनुवंशिकता में इसकी क्या भूमिका है ?
(b) डार्विन के विकास के सिद्धांत की व्याख्या करे।

Text Solution
Verified by Experts

(a) जीन डी .एन . ए में पाए जाने वाले आनुवंशिक गुणों का वाहक होता है। किसी भी जीव में वंशागत लक्षण जीन के द्वारा ही संचारित होता है।
(b)डार्विनवाद - डार्विन के जैव विकास सिद्धांत को प्राकृतिक वरण कहते है। उन्होंने प्राकृतिक चयन द्वारा जातियों का विकास नामक पुस्तक में लिखी। यह निम्न तथ्यों पर आधारित है - (i ) जीवो में संतान उत्पत्ति की प्रचुर क्षमता (ii ) जीवन संघर्ष (iii ) प्राकृतिक वरण (iv ) योग्यतम की उत्तरजीविता (v ) वातावरण के प्रति अनुकूलन (vi ) नई जातियों की उत्पत्ति। डार्विन ने बताया की सभी जीवो में जनन की प्रचुर क्षमता होती है। परन्तु जीवो की संख्या सीमित रहती है । इसका कारण है उनमे जीवन संघर्ष यह संघर्ष वातावरणीय अथवा अंतरजातियों होता है । जीवो में लाभदायक विभिन्ताएँ वंशागत होती है। योग्यतम लक्षणों वाले जीव स्वस्थ संतान उत्पन्न करके वंश चलाते है । प्रकृति योग्यतम जीवो का चयन करती है।
इस प्रकार नयी जातियों की उत्पत्ति होती है। प्राकृतिक चयन का सिद्धांत इस बात का वर्णन नहीं कर पाता की किस प्रकार परिवर्तन उत्पन्न होते है तथा इसका एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर कैसे होता है , जबकि विकास के संश्लेष्णात्मक सिद्धांत इस बात को जेनेटिक परिवर्तन आधार का वर्णित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions