Doubtnut Promotions Sticky

उत्तर प्रदेश बोर्ड|लैंगिक असमानता#!# धर्म और राजनीति#!#जाति और राजनीति

Video Solution
|
Answer

Step by step video & image solution for उत्तर प्रदेश बोर्ड|लैंगिक असमानता#!# धर्म और राजनीति#!#जाति और राजनीति by Social Science experts to help you in doubts & scoring excellent marks in Class 10 exams.

Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    स्वतंत्र भारत का संपूर्ण दायित्व आज विद्यार्थी के ही ऊपर है, क्योंकि आज जो विद्यार्थी हैं, वे ही कल स्वतंत्र भारत के नागरिक होंगे। भारत. की उन्नति और उसका उत्थान उन्हीं की उन्नति और उत्थान पर निर्भर करता है। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने भावी जीवन निर्माण बड़ी सतर्कता और सावधानी के साथ करें। उन्हें प्रत्येक क्षण अपने राष्ट्र, अपने समाज, अपने धर्म, अपनी संस्कृति को अपनी आँखों के सामने रखना चाहिए। जिससे उनके राष्ट्र को कुछ बल प्राप्त हो सके। जो विद्यार्थी राष्ट्रीय दृष्टिकोण से अपने जीवन का निर्माण नहीं करते। वे राष्ट्र और समाज के लिए भार-स्वरूप होते हैं। विद्यार्थी का लक्ष्य विद्योपार्जन है। भली-भाँति विद्योपार्जन करके वह राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य का निर्वाह सुचारु रूप से कर सकता है। राजनीति इस लक्ष्य की पूर्ति नहीं कर सकती है? वह सरल एवं शुद्ध-हृदय विद्यार्थी के वश का रोग नहीं है। राजनीति छात्रों के अध्ययन में बाधा ही नहीं डालती वरन् उन्हें गुमराह भी कर देती है। अत: छात्रों को चाहिए कि सर्वप्रथम अपने आपको योग्य बनाने के बाद ही वे राजनीति क्षेत्र में कदम रखें।
    छात्रों को कब राजनीति क्षेत्र में कदम रखना चाहिए?

    Aअपने आप को योग्य बनाने के बाद,
    Bयुवा अवस्था के बाद,
    Cनौकरी करने के बाद,
    Dबचपन के बाद
  • Question 2 - Select One

    इफ्फन और टोपी के बीच किस चीज की असमानता थी?

    Aमजहब की
    Bरुतबे की
    Cपढ़ाई की
    Dअमीरी की।
  • Question 3 - Select One

    भाषा, साहित्य, कला, दर्शन, जीवन और संस्कृति इन सबका अन्योन्याश्रित सम्बन्ध है। इन्हीं से बनती है हमारी पहचान, परिभाषित होती है हमारी अस्मिता। किसी भी राष्ट्र की पहचान है उसका साहित्यिक और सांस्कृतिक संसार, जिसे जीवित रखने का कार्य करती है 'भाषा'। साथ ही भाषा समाज के भावनात्मक और सांस्कृतिक संघटन को दृढ़ बनाती है। यद्यपि भाषा का सम्बन्ध किसी मजहब से नहीं होता, किन्तु यह भी सच है कि प्रत्येक भाषा किसी-न-किसी जाति की होती है और यही वैज्ञानिक दृष्टि भी है, क्योकि भाषा को बोलने वालों का और उसे अपने धार्मिक, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक सांस्कृतिक व्यवहार में लाने वाले लोगों का सम्बन्ध धर्म से होता है। इसलिए धीरे-धीरे अपनी धार्मिक छवि और रूढ़ विचारधाराओं के कारण भाषा, 'मजहब विशेष की बन जाती है।
    दुनिया के विभिन्न धर्मों की अपनी-अपनी रूढ़ भाषाएँ इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं। धार्मिक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए प्रयुक्त धर्म विशेष को भाषा उस पर अपना विशिष्ट 'मजहबी' ठप्पा लगा देती है और वह जन सामान्य के लिए 'पवित्र भाषा' या 'देववाणी' का मिथक बन जाती है। हिन्दुओं की मजहबी भाषा संस्कृत', मुसलमानों की 'अरबी', जैनों की "प्राकृत', सिखों की 'पंजाबी भाषा इसी मजहबी ठप्पे का उदाहरण है। यद्यपि भाषा बार-बार इस धर्म और जाति के दायरे को नकारती हुई जन-मन के भावानुकूल अपना रूप बदलती है, विस्तारित होती है, किन्तु धर्म के ठेकेदार सदा-सदा से उसे रूढिबद्ध करने का प्रयास करते रहे हैं। यहाँ तक कि नंदी, पर्वत, वन-प्रदेश, समुद्र, वनस्पति जो समूची धरती पर विद्यमान हैं, धार्मिक आस्थाओं के, विश्वासों के चलते विशिष्ट धर्मस्थली बन जाते हैं। सांस्कृतिक नैतिक व्यवहार की तरह धर्म जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग है।
    मानव की दुर्बलता भी और सबलता भी। रूढ़ अन्धविश्वासों के सहारे धर्म के ठेकेदार पण्डे-पुजारी, मुल्ला-मौलवी, पोप-पादरी सभी अपने-अपने लाभ-लोभ को भुनाते रहते हैं और उनकी इस ठगी का शिकार बनती है अन्धविश्वासों से ग्रस्त भयाक्रान्त जनता। शासन तन्त्र इस स्थिति का भरपूर लाभ उठाता है और भाषा के नाम पर समुदायों और जाति में जनता को बॉट उसका दोहरा शोषण किया जाता है।
    यहीं से जुड़ाव होता है भाषायी जातीय सम्बन्ध का। शासन-वर्ग का हस्तक्षेप राजसत्ता तक ही नहीं रहता। भाषा, प्रशासन की भाषा के रूप में शासक के इंगित पर अपना स्वरूप रचती है। तद्नुरूप उसकी सत्ता बनती एवं बिगड़ती है। शासन के धर्म और विचार के अनुकूल भाषा का दायरा निर्धारित होता है। प्राय: भाषा दो रूपों में बँटी रहती है एक प्रशासन की भाषा दूसरी जनसामान्य की।
    धर्म निम्नलिखित में से क्या नहीं है?

    Aमानव की सबलता
    Bमानव की दुर्बलता
    Cजीवन का महत्त्वपूर्ण अंग
    Dभाषा का स्रोत