Doubtnut Promotions Sticky

किसी दी गई स्पीशीज की एक अगुणित कोशिका में C-वैल्यू लाक्षणिक DNA अवयव है। पहले यह माना जाता था कि C-वैल्यू जीव जटिलता से संबंधित है। हालांकि, अब यह प्रमाणित है कि C-वैल्यू स्पीशीज के बीच काफी भिन्न होती है और इसका जीवों की जटिलता से, कोई संबंध नहीं होता है। उदाहरण के लिये, कुछ सेलामेन्डर की कोशिकाओं में मनुष्य की तुलना में 40 गुना अधिक DNA हो सकता है। निम्न में से कौन इस C-वैल्यू विरोधाभास को समझाता है?

A

बहुगुणिता

B

गुणसूत्रीय उत्परिवर्तन

C

अकूटित DNA

D

कूटित DNA

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


C- वैल्यू अगुणित (Haploid) केन्द्रक में DNA की मात्रा या एक यूकेरियोट में, एक द्विगुणित सोमेटिक कोशिका में उपस्थित आधी मात्रा है। C- वेल्यू विभिन्न प्रजातियों में काफी भिन्न होती है। C- वैल्यू इनीग्मा (Enigma) या C- वेल्यू पैराडॉक्स, एक अवलोकन है जिसमें जीनोम का आकार जीव की जटिलता के साथ संबंधित नहीं होता है। यह विभिन्न यूकैरियोट्स के जीनोम में पाये जाने वाले नॉन कोडिंग DNA की मात्रा की विभिन्नता के कारण होता है। नॉन-कोडिंग DNA कार्यात्मक नहीं होता है और इसलिये ये प्रोटीन उत्पन्न नहीं करता है और इसका जीवों पर कोई प्रभाव नहीं होता है। मानव जीनोम का 90% से अधिक DNA नॉन कोडिंग होता है जिसके अधिकांश अनुक्रम अव्यक्तेक के अन्दर होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions