Doubtnut Promotions Sticky

भिकथनः प्रकाश संश्लेषण के दौरान प्रति इकाई समय व प्रति इकाई क्षेत्र में उत्पादकों द्वारा संश्लेषित कार्बनिक पदार्थ की मात्रा, शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता कहलाती है।
तर्कः शीतोष्ण क्षेत्रों में सूर्य के प्रकाश की प्रचुरता के कारण प्राथमिक उत्पादकता प्रायः उच्च और वर्षभर कायम रहती है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन ही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में प्रति इकाई समय व प्रति इकाई क्षेत्र में हरे पौधों द्वारा निर्मित कार्बनिक पदार्थ की कुल मात्रा को सकल प्राथमिक उत्पादकता (स. प्र. उ. = जी. पी. पी.) कहते हैं। उष्ण कटिबंधी क्षेत्रों में प्राथमिक उत्पादकता उच्च होती है और पूरे वर्ष एक जैसी कायम रहती है, जबकि शीतोष्ण क्षेत्रों में यह शीत जलवायु व छोटे वृद्धि काल द्वारा सीमित होती है। उष्ण कटिबंधों (ट्रॉपिक्स) पर अधिकतम प्रकाश उपलब्ध रहता है जबकि ध्रुवों पर अल्पतम सूर्यप्रकाश ग्रहण किया जाता है। इस कारण से उष्णकटिबंधों (ट्रॉपिक्स) में प्रकाश संश्लेषण महत्तम और शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता (शु. प्रा. उ. = एन. पी. पी.) उच्चतम (>20 . 1) होती है जबकि शीतोष्ण वनों में इसके विपरीत औसत (8 11) होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions