Doubtnut Promotions Sticky

दिये गये कथनों को पढ़िए।
(i) वायु व जल परागित दोनों पुष्प बहुत रंगीन नहीं होते हैं और मकरन्द उत्पन्न नहीं करते हैं।
(ii) कीट परागित पुष्प बड़े, रंगीन, सुगंधित और मकरन्द से भरपूरहोते हैं।
(iii) किजेलिया पिन्नेटा कीट परागित पुष्प है।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही नहीं है?

A

केवल (i)

B

कवेल (ii)

C

केवल (iii)

D

(i), (ii) व (iii)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


किजेलिया पिन्नैटा चमगादड़ परागित पुष्प का एक उदाहरण है। चमगादड़ परागण में पर परागण चमगादड़ द्वारा सम्पन्न किया जाता है। चमगादड़ परागित पुष्प धुंधले रंग, स्ट्रांग फरमेन्टिंग या फल जैसी गंध वाले होते हैं। इनमें मकरंद और परागण बहुतायत में होते हैं। यहाँ तक की चमगादड़ परागित पुष्प पक्षियों द्वारा परागित पुष्पों की तुलना में बहुत ज्यादा मकर स्रावित करते हैं। पराग कण भी बहुतायत में उत्पन्न होते हैं। चमगादड़ परागित पौधों के दूसरे उदाहरण-एडेनसोनिया, एन्थोसिफैलस (कदम) इत्यादि हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions