Doubtnut Promotions Sticky

निम्न में से क्या pBR 322 वाहक का लक्षण नहीं है?

A

यह बोलीवर और रोड़ीगेज द्वारा 1977 में बनाया गया प्रथम कृत्रिम क्लोनिंग वेक्टर है।

B

यह सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला, कुशल और आसानी से परिवर्तन करने योग्य वाहक है।

C

समें दो एण्टीबायोटिक प्रतिरोधी जीन teth और amp होते है।

D

इसमें Sall के लिए रेस्ट्रिक्शन स्थल नहीं पाये जाते हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


pBR 322 प्रथम कृत्रिम क्लोनिंग वाहक है जिसे बोलीवर और रोड्रीगेज द्वारा 1977 में बनाया गया था। इसका जीन-क्लोनिंग के प्रयोगों में वृहद स्तर पर उपयोग किया जाता है। pBR 322 प्लाज्मिड वाहक में, p यह इंगित करता है कि यह एक प्लाज्मिड है, BR – दोनों वैज्ञानिकों बोलीवर और रोड्रगेज, जिन्होंने इसे बनाया, को दर्शाता है, 322 - संख्या इस प्लाज्मिड को समान प्रयोगशाला में बनाये गए दूसरे प्लाज्मिड से अलग पहचान के लिए दी गई। ई. कोली क्लोनिंग वाहक pBR 322 में रेस्ट्रीक्शन क्षेत्र (Hin d III, Eco RI, Bam H I, Sal I, Pvu II, Pst I, Cla l), Ori (प्रतिकृतियन उद्भव स्थल) और एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीन्स (amp और tet) होते हैं। rop प्लाज्मिड के रेप्लीकेशन में संलग्न प्रोटीन्स के लिए कोड करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions