Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए कथनों को पढ़िये और सही विकल्प चुनिये।
कथन 1: क्लोनिंग वेक्टर में सामान्यतः उपयोग किये जाने वाले रेस्ट्रिक्शन एन्जाइम के लिए बहुत कम, प्राथमिक रूप से एकल पहचान स्थल होना चाहिए।
कथन 2: क्लोनिंग वाहक में एक से अधिक पहचान स्थल होने पर DNA अनेक खण्ड उत्पन्न करेगा, जिससे जीन क्लोनिंग की प्रक्रिया जटिल हो जाएगी।

A

कथन 1 और 2 दोनों सही हैं और कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या है।

B

कथन 1 और 2 दोनों सही हैं परन्तु कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या नहीं है।

C

कथन 1 सही और कथन 2 गलत है।

D

कथन 1 और 2 दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


जब DNA को समान रेस्ट्रिक्शन एन्जाइम द्वारा काटा जाता है तो उनसे प्राप्त DNA के टुकड़ों में समान प्रकार के चिपकने वाले सिरे होते हैं। जिन्हें लाइगेज द्वारा आपस में (सिरों को - सिरों से) जोड़ा जा सकता है। रेस्ट्रिक्शन एन्जाइम्स दो प्रकार के होते हैं- एक्सोन्यूक्लियेज और एण्डोन्यूक्लियेज। एक्सोन्यूक्लियेज DNA के सिरों से न्यूक्लियोटाइड्स को निष्कासित करता है, जबकि एण्डोन्यूक्लियेज DNA के अंदर विशिष्ट स्थलों पर काटता है। एक वाहक के अंदर एक से अधिक रेस्ट्रिक्शन स्थल होने पर बहुत सारे खण्ड प्राप्त होंगे, जिससे जीन क्लोनिंग जटिल हो जाएगी। अतः विदेशी DNA को वाहक के साथ जोड़ने के लिए सामान्य रूप से प्रयोग किए जाने वाले वाहक में बहुत कम, प्राथमिक रूप से एक पहचान स्थल होना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions