Doubtnut Promotions Sticky

अनावृत्तबीजियों के बारे में दिए गए कथनों का अध्ययन करो तथा सही विकल्प का चयन करो।
(i) निषेचन की विधि सिफोनोगैमी होती है।
(ii) पाइनस में नर एवं मादा शंकु समान वृक्ष पर होते हैं।
(iii) भ्रूणपोष मादा युग्मकोद्‌भिद्‌ को दर्शाता है।

A

कथन (i) एवं (ii) सही हैं।

B

कथन (ii) एवं (iii) सही है।

C

कथन (i) व (iii) सही हैं।

D

कथन (i), (ii) व (iii) सही हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


अनावृत्तबीजियों में, निषेचन सिफोनोगैमी द्वारा संपन्न होता है, अर्थात्‌ नर-युग्मकों को स्त्रीधानी तक पराग-नलिका द्वारा ले जाया जाता है (सायकस को छोड़कर जहाँ पराग-नलिका हॉस्टोरियम के रूप में कार्य करती है तथा निषेचन जूडियोगैमी द्वारा होता है)। द्विगुणित युग्मनज एक भ्रूण में विकसित होता है, लेकिन अभी भी बीजाण्ड के अंदर बंद रहता है और बीजाण्ड एक बीज बन जाता है। बीजाण्ड की भित्ति बीज-आवरण बन जाती है। बीज विकास के समय मादा युग्मकोद्‌भिद्‌ (या भ्रूणपोष) के खाद्य-प्रचुर ऊतक भ्रूण के विकास के लिए तथा भ्रूण के बीजांकुर में विकसित होने के लिए पोषक पदार्थों की आपूर्ति करते हैं। कोनीफर्स प्राय: उभयलिंगाश्रयी होते हैं, अर्थात्‌ नर व मादा शंकु एक ही पौधे पर होते हैं। उदाहरण - पाइनस।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions