Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: रुडोल्फ विर्चिकोव ने श्लाइडेन व श्वान द्वारा प्रस्तुत कोशिका सिद्धांत की परिकल्पना में सुधार किया।
तर्कः कोशिका सिद्धांत के अनुसार सभी कोशिकाएँ पहले से मौजूद कोशिकाओं से उत्पन्न होती हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


मैथीयास श्लाइडेन (1838), एक जर्मन वनस्पति शास्त्री ने अनेक पौधों का अध्ययन किया तथा यह पाया कि सभी पौधे विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं के बने होते हैं। थीयोडोर श्वॉन (1839), एक ब्रिटिश जन्तु विज्ञानी ने भी अनेक जन्तु कोशिकाओं का अध्ययन किया। अपने अध्ययन के आधार पर श्लाइडेन एवं श्वान ने एक साथ एक सिद्धांत प्रतिपादित किया। हालाँकि यह सिद्धांत इस बात की व्याख्या न कर सका कि नई कोशिकाएँ किस प्रकार से निर्मित हुई। रूडोल्फ विरचॉव (1855) ने सर्वप्रथम इस बात की व्याख्या की कि कोशिकाएं विभाजित होती हैं तथा नई कोशिकाएँ अपनी पूर्ववर्ती कोशिकाओं से निर्मित हुई (Omnis cellula-e-cellula) उन्होंने श्लाइडेन एवं श्वान की संकल्पना को कोशिका सिद्धांत का अंतिम रूप देने के लिए रूपान्तरित किया। आज कोशिका सिद्धांत को इस रूप में समझा जाता है: (i) सभी सजीव कोशिकाओं एवं कोशिकाओं के उत्पादों से बने होते हैं। (ii) सभी कोशिकाएँ अपनी पूर्ववर्ती कोशिकाओं से उत्पन्न होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions