Doubtnut Promotions Sticky

निम्न में से कौन किसी तत्व की अनिवार्यता का मापदण्ड नहीं है?

A

तत्व की आवश्यकता विशिष्ट होती है।

B

सामान्य वृद्धि एवं प्रजनन के लिए आवश्यक।

C

अन्य तत्व द्वारा प्रतिस्थापनीय नहीं।

D

पादप उपापचय में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


अर्नान व स्टाउट (1939) ने किसी तत्व की अनिवार्यता को जानने के लिए कुछ मापदण्ड प्रस्तावित किए। ये इस प्रकार हैं:
(i) यह पौधों की वृद्धि के लिए अपरिहार्य (Indispensable) होता है।
(ii) तत्व पौधों के उपापचय में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होता है। यह या तो संरचनात्मक या फिर क्रियात्मक अणु का घटक बन जाता है। इसके अतिरिक्ति तत्व का खनिज संतुलन तथा अन्य मृदा स्थितियों पर एक सुधारात्मक प्रभाव हो सकता
(iii) तत्व की अनुपस्थिति में पौधा अपनी वर्धी या प्रजननात्मक प्रावस्था को पूरा करने में अक्षम होता है।
(iv) तत्व को किसी अन्य तत्व द्वारा प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है।
(v) तत्व की अनुपस्थिति या कमी विकृतियाँ (Disorders) उत्पन्न करती है। ये विकृतियाँ तत्व के अभाव या कमी का सीधा परिणाम होती हैं।
(vi) केवल वही तत्व अपने अभाव या कमी द्वारा उत्पन्न विकृतियों को सुधार सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions