Doubtnut Promotions Sticky

केल्विन चक्र की अवस्थाओं के सही क्रम को चुनिए।

A

अपचयन कार्बोक्सिलीकरण पुनरुद्भवन

B

कार्बोक्सिलीकरण पुनरुद्भवन अपचयन

C

कार्बोक्सिलीकरण अपचयन पुनरुद्भवन

D

अपचयन पुनरुद्भवन कार्बोक्सिलीकरण

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


केल्विन चक्र निम्न तीन चरणों में संपन्न होता है-
(i) कार्बोक्सिलीकरण - यह केल्विन चक्र का वह सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें CO2 का स्थिरीकरण शामिल होता है। यहाँ, CO2 ग्राही रिब्यूलोज -1, 5 बाइफॉस्फेट का कार्बोक्सिलीकरण संपन्न हाता है, जिससे 3- फॉस्फोग्लिसरेट के दो अणुओं का निर्माण होता है, जो केल्विन चक्र का प्रथम स्थायी उत्पाद हैं। यह अभिक्रिया RuBisCO एन्जाइम द्वारा उत्प्रेरित होती है।
(ii) अपचयन : इसमें अभिक्रियाओं की एक श्रेणी होती है, जिससे ग्लूकोज का निर्माण होता है। इन चरणों में फॉस्फोरीलेशन के लिए ATP के दो अणुओं का उपयोग तथा स्थिरीकृत प्रति CO2 अणु के अपचयन के लिए NADPH के दो अणुओं का उपयोग शमिल होता है। पाथवे से ग्लूकोज के एक अणु को निकालने के लिए CO2 के 6 अणुओं के स्थिरीकरण तथा 6 चक्रों (Tums) की आवश्यकता होती है।
(iii) पुनरुद्भवन: चक्र को निर्बाधित रूप से जारी रहने हेतु CO2 ग्राही अणु RuBP का पुनरुद्भवन महत्वपूर्ण होता है। पुनरुद्भवन चरणों में, RuBP के निर्माण हेतु फॉस्फोरीलेशन के लिए ATP के एक अणु की आवश्यकता होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions