Doubtnut Promotions Sticky

निम्न में से कौन सा संघ इसकी दो सामान्य विशेषताओं के साथ सुमेलित है ?

A

एकाईनोडर्मेटा - पेंटामेरस अरीय सममिति तथा प्राय: आंतरिक निषेचन

B

मोलस्का - सामान्यतया अण्डज एवं परिवर्धन एक ट्रोकोफोर या वेलीजर लार्वा के माध्यम से

C

ऑर्थोपोडा - शरीर सिर, वक्ष एवं उदर में विभाजित तथा श्वसन मुख द्वारा |

D

रज्जुकी - पृष्ठरज्जु सदैव उपस्थित रहती है तथा बाहर की ओर पृथक गुदीय व मूत्र द्वार |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


मोलस्का जंतु सामान्यतया अण्डज होते हैं तथा इनका विकास प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हो सकता है | यदि विकास अप्रत्यक्ष है तब यह ट्रोकोफोर या वेलीजर लार्वा के माध्यम से होता है | एकाईनोडर्म लार्वा द्विपार्श्व सममिति दर्शाते हैं जब कि वयस्कों में पेंटामेरस अरीय सममिति होती है | निषेचन वाह्य होता है | ऑर्थोपोडा में शरीर, सिर, वक्ष व उदर में विभक्त होता है | श्वसन अंग पुस्त क्लोम, पुस्त फुफ्फुस एवं श्वसनिका होते हैं | रज्जुकियों की कुछ अवस्था में पृष्ठरज्जु उपस्थित होती है | मूत्र व गुदीय द्वार भिन्न हो भी सकते हैं, और नहीं भी |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions