Doubtnut Promotions Sticky

दिये गये कथनों को पढ़ो तथा सही विकल्प चुनो।
कथन 1: निम्न ताप, एन्जाइमों को उनका विकृतिकरण करके नष्ट करते हैं।
कथन 2: उच्च ताप एन्जाइमों को उनकी अक्रिय अवस्था में संरक्षित करता है।

A

कथन 1 व 2 दोनों सही हैं और कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या करता है।

B

कथन 1 एवं 2 दोनों सही हैं किन्तु कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

कथन 1 सही तथा कथन 2 गलत है।

D

कथन 1 व 2 दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


निम्न ताप एन्जाइमों की उनकी अक्रिय अवस्था में परिरक्षित करता है। इसलिए, यह शीत भण्डार गृहों में भोजन के संरक्षण में प्रयुक्त होता है। शीत भण्डार गृहों के अन्दर उपस्थित निम्न ताप दो विधियों द्वारा भोजन को खराब होने से रोकता है:
(i) भोज्य पदार्थों के अन्दर उपस्थित एन्जाइमों की अक्रियता द्वारा एवं
(ii) सूक्ष्मजीवों की निष्क्रियता द्वारा क्योंकि उनके एन्जाइम भी निम्न ताप पर अक्रिय हो जाते हैं।
उच्च ताप एन्जाइमों का विकृतिकरण करके उन्हें नष्ट करता है। ऐसा 50 C या उससे अधिक ताप पर होता है। न्यूनतम एवं अधिकतम तापों के बीच अभिक्रिया वेग, ताप में प्रत्येक 10 C वृद्धि पर दुगुना हो जाता है (सामान्य अंगूठे के नियम के अनुसार)।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions