Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: मानव हृदय में ऑक्सीजनयुक्त एवं ऑक्सीजनविहीन रक्त का मिश्रण नहीं होता है। तर्क: हृदय में कपाट उपस्थित होते हैं जो रक्त को केवल एक ही दिशा में प्रवाहित होने देते हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तक, अभिकधन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तक, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


इन्टर-एट्रीयल एवं इन्टर-वेंट्रिक्युलर सेप्टम की उपस्थिति के कारण मानव हृदय में ऑक्सीजनविहीन एवं ऑक्सीजनयुक्त रक्त का मिश्रण नहीं होता है। इन सेप्टा के कारण अलिंद एवं निलय दाएँ एवं बाएँ भागों में पूर्ण रूप से विभक्त होते हैं जिसके कारण रक्त का मिश्रण नहीं होता है। रक्त के पीछे की ओर प्रवाह को वॉल्व द्वारा रोका जाता है। दोनों अलिंद, निलय से एक झिल्लीय वाल्व द्वारा पृथक रहते हैं। दाएं अलिंद को दाएं निलय सं पृथक करने वाले वाल्व को दायाँ एट्रियोवेट्रिक्युलर वॉल्व या ट्राइकसपिड वॉल्व कहते हैं (क्योंकि यह तीन फ्लैप्स या कस्स से बना होता है)। बायां अलिंद को बाएं निलय से पृथक करने वाले वाल्व को एट्रियोवेन्ट्रिक्युलर वाल्व या बाइकसपिड वाल्व या मिट्रल बाल्व (क्योंकि यह दो फ्लैप्स का बना होता है) कहते हैं। इसके कारण रक्त का प्रवाह अलिंदों से निलयों की ओर तो होता है लेकिन पीछे की दिशा में वापस नहीं होता। एयोर्टा के आधार पर तीन झिल्लीदार, जेब के आकार के अर्धचन्द्राकार कपाट उपस्थित होते हैं। ये वॉल्व रक्त को निलय में वापस जाने से रोकते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions