Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिया गया चित्र इन तीन अक्षों पर तीन पादप प्रजातियों (p, q एवं r) के लिए जीवन-वृत्त रणनीतियों को दर्शाता है:अन्य जीवों के साथ प्रतिस्पर्धा की शक्ति, आवास में व्यवधान का स्तर, एवं आवास में पर्यावरणीय प्रतिबल का स्तर p प्रजाति उन आवासों में विकसित होती है जहाँ प्रजातियों के मध्य प्रतिस्पर्धा तो उच्च होती है लेकिन व्यवधान व प्रतिबल निम्न होते हैं | q प्रजाति उन आवासों में विकसित होती है जहाँ पर्यावरणीय प्रतिबल तो उच्च होता है लेकिन निम्न अन्तरप्रजातीय प्रतिस्पर्धा वाला| r प्रजाति निम्न पर्यावरणीय प्रतिबल वाले उच्च व्यवधान के आवासों में विकसित होती है |
नीचे दिया गया चित्र इन तीन अक्षों पर तीन पादप प्रजातियों (p, q एवं r) के लिए जीवन-वृत्त रणनीतियों को दर्शाता है:अन्य जीवों के साथ प्रतिस्पर्धा की शक्ति, आवास में व्यवधान का स्तर, एवं आवास में पर्यावरणीय प्रतिबल का स्तर p प्रजाति उन आवासों में विकसित होती है जहाँ प्रजातियों के मध्य प्रतिस्पर्धा तो उच्च होती है लेकिन व्यवधान व प्रतिबल निम्न होते हैं | q प्रजाति उन आवासों में विकसित होती है जहाँ पर्यावरणीय प्रतिबल तो उच्च होता है लेकिन निम्न अन्तरप्रजातीय प्रतिस्पर्धा वाला| r प्रजाति निम्न पर्यावरणीय प्रतिबल वाले उच्च व्यवधान के आवासों में विकसित होती है |      निम्न में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?   I
निम्न में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
I "a - type" पौधों की विशेषताएं तेज वृद्धि दर एवं अल्प आयु वाली पत्तियां हैं |
II. मरुस्थलीय वार्षिक पौधे "b - type" प्रजातियां हैं | ये तीव्र वृद्धि वाले हैं तथा वर्षा के बाद ये कम समय में बीजों की बड़ी मात्रा को उत्पन्न करते हैं |
III. "c-type" से सम्बन्धित अधिकांश पौधों की प्रजातियां शाकीय होगी जबकि "a - type" एवं "b - type" प्रजातियां संभावित रूप से वृक्ष या झाड़ियां होंगी |

A

केवल II

B

I एवं II

C

I एवं III

D

II एवं III

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


पादपों का जीवनवृत्त वर्गीकरण तंत्र इस पर आधारित होता है कि ऐसे दो आधारीय कारक-प्रतिबल एवं व्यवधान होते हैं जो किसी दिये गये वातावरण में किसी पौधे द्वारा उत्पादित किये जा सकने वाले जैव द्रव्यमान की मात्रा को सीमित करते हैं | प्रतिबल बाहरी परिस्थितियों जैसे- छाया, सूखा, पोषक पदार्थ, न्यूनता या निम्न तापमान के कारण उत्पन्न होता है, जब पौधे के जैव द्रव्यमान का प्राकृतिक घटनाओं या मानवीय गतिविधयों द्वारा आशिक या पूर्ण अपक्षय होता है | अब .a- प्रकार. के पौधे ऐसे स्पर्धी हैं जो निम्न प्रतिबल एवं निम्न व्यवधान की परिस्थितियों में रहते हैं तथा वहन क्षमता के निकट उच्च समष्टि घनत्वों पर अच्छी स्पर्धी योग्यता रखते हैं | ऐसे पौधों की वृद्धि दर धीमी होती है तथा ये उन अमौसमीय उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाये जाते हैं जहाँ गंभीर पर्यावरणीय परिवर्तनों की संभावना कम होती है | .b- प्रकार. के पौधे उच्च प्रतिबल वाली स्थितियों में विकसित होते हैं जैसे कि रेगिस्तानों में तथा ये वर्षा के बाद अपने प्रसार की संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए बड़ी मात्रा में बीजोत्पादन करते हैं | .c- प्रकार. के पौधे अत्यधिक व्यवधान एवं निम्न प्रतिबल वाली परिस्थितियों में विकसित होते हैं इसलिए ये शाकीय पौधे हो सकते हैं |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions