Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन : परमाणु का आकर सामान्य रूप से आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर बढ़ता है तथा वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर घटता है।
तर्क : परमाणु का आकर संयोजी कोश के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पर निर्भर करता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही है तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही है लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


परमाणु का आकार सामान्य रूप से किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर घटता है, क्योंकि आवर्त के अंतर्गत बाहरी इलेक्ट्रॉन समान संयोजी कोश में होते है तथा प्रभावी नाभिकीय आवेश परमाणु संख्या के बढ़ने के साथ ही बढ़ता है जिसकी परिणीति नाभिक के प्रति इलेक्ट्रॉनों के बढे हुए आकर्षण के रूप में होती है। जबकि वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर परमाणु का आकार नियमित रूप से बढ़ता जाता है क्योंकि मुख्य क्वांटम संख्या बढ़ती है तथा संयोजी इलेक्ट्रॉनों को नाभिक के खिंचाव से बचते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions