Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः श्वसन, कोशिकाओं में ऑक्सीकरण द्वारा जटिल यौगिकों के C-C बंधों का टूटना तथा उच्च मात्रा में ऊर्जा का मुक्त होना है।
तर्कः वे यौगिक जो कि श्वसन के दौरान ऑक्सीकृत होते हैं, श्वसनीय क्रियाधार (Respiratory substrates) कहलाते हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


श्वसनं एक ऊर्जा निर्मोचक एन्जाइम नियंत्रित प्रक्रिया है, जिसमें जीवित कोशिकाओं में भोज्य पदार्थों का चरण बद्ध ऑक्सीडेटिव विघटन होता है। यह समस्त जीवित कोशिकाओं में संपन्न होता है। श्वसन की क्रिया संपन्न होने के लिए भोजन एक जीवधारी की समस्त कोशिकाओं में पहुंचता है। इसलिए वास्तविक श्वसन कोशिकीय श्वसन भी कहलाता है। कोशिकीय श्वसन के दौरान भोज्य पदार्थ ऑक्सीकृत होते हैं। यह कोशिकाद्रव्य एवं 2 माइटोकॉण्ड्रिया में होता है। ऑक्सीकरण के दौरान रासायनिक बंध (जैसे, C-C बंध) टूटते हैं। रासायनिक बंधों के टूटने से ऊर्जा मुक्त होती है एवं बहुत से जैव रासायनिक मध्यवर्ती निर्मित होते हैं। यह ऊर्जा ATP के संश्लेषण में उपयोग की जाती है। श्वसनीय 8 क्रियाधार वे कार्बनिक पदार्थ हैं जो जीवित कोशिकाओं में श्वसन के दौरान ऊर्जा निष्कासित करने के लिए ऑक्सीकृत होते हैं। सामान्य श्वसनीय क्रियाधार (Substrates) कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, वसा एवं कार्बनिक अम्ल हैं। सबसे सामान्य श्वसनीय क्रियाधार ग्लूकोज है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions